अयोध्या/बस्ती। पिछले चार दिनों से लापता उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा अजय गौड़ का शव सोमवार को अयोध्या में सरयू नदी से बरामद हुआ है। बस्ती जिले के परसरामपुर थाने में तैनात अजय गौड़ 5 फरवरी की शाम से रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब थे। उनकी तलाश में जुटी पुलिस को जब उनकी बाइक अमहट घाट के पास लावारिस मिली थी, तभी से अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। अब शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।
आखिरी कॉल और रहस्यमयी ‘फॉलोवर’
जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को अजय ने आखिरी बार अपनी पत्नी से बात की थी, जिसके तुरंत बाद उनका फोन बंद हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें एक ‘फॉलोवर’ (कर्मचारी) अजय के साथ बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश और पूछताछ में जुटी है।
पत्नी का गंभीर आरोप: पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन?
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब दारोगा की पत्नी ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अजय गौड़ दुबौलिया थाने में तैनात थे, तब एक युवक की पुलिस कस्टडी से छूटने के बाद मौत हो गई थी। उस दौरान मृतक के परिजनों ने अजय को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी को शक है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते उनके पति की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है.
पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम का इंतजार
एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जुटी हुई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह डूबने से हुई मौत (हादसा) है या फिर किसी गहरी साजिश के तहत की गई हत्या।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026