आगरा: विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी के बुलंद दरवाजे के पास झाल में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त पूर्व सभासद रहीस फोटोग्राफर की पत्नी अशरफ बेगम (50 वर्ष) के रूप में हुई।
सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने झाल के पानी में एक महिला का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाया और मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराई।
मृतका अशरफ बेगम मोहल्ला रोजातल कस्बा सीकरी में रहती थीं। वह तीन बच्चों की मां थीं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे उनके साथ ही रहते थे। अशरफ बेगम की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026