संतकबीरनगर : यूं तो चिकित्सक को लोग दूसरे भगवान की संज्ञा देते है, लोग चिकित्सकों को सम्मान भरी नजरों से देखते है। वही चिकित्सक भी नर सेवा को नारायण सेवा मान अपने धर्म का निर्वहन करते हैं लेकिन हमारे बीच कुछ ऐसे भी चिकित्सक है जो अपने काले कारनामों के चलते इस पवित्र पेशे को कलंकित करते रहते हैं ऐसे में यूपी के संतकबीरनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि उसके पति डा. वरुणेश दुबे सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक हैं और जेल में भी डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। पहले उसे अपने साथ जेल परिसर के आवास में रखते थे। लेकिन कुछ समय बाद उसे गोरखपुर छोड़ दिया और अकेले आवास में रहने लगे। महिला के मुताबिक, इसी दौरान डॉक्टर अपने आवास में एक युवक को महिला के कपड़े पहनाकर अश्लील वीडियो बनाते और उसे इंटरनेट पर बेचते थे।
महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने डॉक्टर के आवास को पहले सील किया और फिर डॉक्टर की मौजूदगी में तलाशी ली।
महिला का दावा है कि उसे इंटरनेट पर खुद का एक अश्लील वीडियो देखने को मिला, जिससे वह स्तब्ध रह गई। जब उसने इस विषय पर पति से बात करनी चाही तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि अगर डॉक्टर के आवास का ताला तोड़ा जाए और उसकी जांच की जाए, तो सारे सबूत मिल सकते हैं।
इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मचा दी है। एक जिम्मेदार पद पर तैनात डॉक्टर पर ऐसे गंभीर आरोपों से विभाग की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक डॉक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इसके साथ ही तकनीकी टीम की मदद से वीडियो की सच्चाई भी परखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या एडिट किया गया है। फिलहाल, महिला के दावों और वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाने की तैयारी हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– साभार सहित
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: श्री महाकालेश्वर मंदिर में कलश यात्रा के साथ सावन महोत्सव और श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ - August 2, 2026