आगरा। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला एक फेक वीडियो अब खुद शेयर करने वालों की मुसीबत बन गया है। इंस्टाग्राम पर “Taj on Fire” टाइटल से वायरल हुए इस वीडियो में ताजमहल को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया और दावा किया गया कि पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला कर दिया है।
जांच में सामने आया कि यह वीडियो AI जनरेटेड फेक क्लिप है, जिसे मोहम्मद साजिद नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया। खास बात ये कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिना जांच किए इस वीडियो को शेयर भी कर दिया। यह जांच का विषय है कि जिस मोहम्मद साजिद ने ये फेक वीडियो वायरल किया, उसी मोहम्मद साजिद नाम के एक व्यक्ति को विगत दिवस बरेली के देवरनिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरेली के इस मोहम्मद साजिद ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पाकिस्तान का झंडा लहराया था। कहीं ताजमहल का वीडियो वायरल करने वाला भी कहीं यही मोहम्मद साजिद तो नहीं है।
पुलिस की सख्ती शुरू
ताज सुरक्षा पुलिस और साइबर सेल ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन 10 यूजर्स की पहचान कर रही है जिन्होंने वीडियो को पोस्ट या रीपोस्ट किया। पुलिस के मुताबिक यह न सिर्फ अफवाह फैलाने वाला कृत्य है, बल्कि राष्ट्रीय धरोहर की सुरक्षा को लेकर गलत संदेश देने वाला भी है।
एडवाइजरी भी हुई जारी
घटना के बाद आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बिना तथ्य या पुष्टि के कोई भी वीडियो शेयर न करें। पुलिस कमिश्नर ने खुद सामने आकर स्पष्ट किया कि ताजमहल पूरी तरह सुरक्षित है और वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है।
बार-बार चेतावनी के बावजूद फेक न्यूज और वीडियो शेयर करने की लत अब कानूनी कार्रवाई में बदल रही है। यह घटना बता रही है कि डिजिटल जिम्मेदारी अब केवल नैतिकता नहीं, कानूनी ज़रूरत बन गई है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026