Aligarh, Uttar Pradesh, India. मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में जिन मंदिर के 11वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में तीर्थधाम मंगलायतन के निदेशक पंडित सुधीर शास्त्री के नेतृत्व में विद्वानों एवं विदुषियों द्वारा पूजन एवं विधान किया गया।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. जयंतीलाल जैन ने विधान का शुभारंभ कराया। इस दौरान पंडित सुधीर शास्त्री द्वारा ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गयी। आयोजन एमयूएससी के तत्वधान में हुआ।

आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत, मयंक जैन, जितेंद्र शर्मा और सीपी खन्ना का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं में आशीष, विभव, नमन, रिया, अंशिका, अभिनव ऋषभ आदि का सहयोग रहा।
- आगरा में तीज के उल्लास संग सजा ‘सावन सूत्र बाजार’: महिला स्वावलंबन और हस्तकला का दिखा अनूठा संगम - August 14, 2026
- Agra News: आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कारों का संदेश लेकर निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ - August 14, 2026
- आगरा में लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल: दयालबाग की ‘एक पहल पाठशाला’ में 500 बच्चों को बांटी गई यूनिफॉर्म, डेढ़ लाख की मदद - August 14, 2026