आगरा। थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-इटावा रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और आसपास के इलाकों में सूचना प्रसारित की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शव की पहचान और घटना की सटीक वजह की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय थानों और आसपास के जिलों में भी शव की शिनाख्त के लिए सूचनाएं भेजी गई हैं।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या या फिर दुर्घटना। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी पूछताछ कर रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जनकपुरी महोत्सव 2026: आगरा में मिथिला नगरी का होगा भव्य आगाज, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और 16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा जनक महल - July 27, 2026
- सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव प्रसाद मौर्य - July 27, 2026
- आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन की स्वर्णिम यात्रा: 50 साल के गौरवशाली सफर के बाद 3 अगस्त को होगा भव्य आयोजन - July 27, 2026