आगरा। कैलाशपुरी के निकट बिल्लोचपुरा में सोमवार की सुबह पाइप्ड नेचुरल गैस की लाइन में लीकेज हो जाने से हजारों घरों की गैस आपूर्ति ठप्प हो गई।
इस लीकेज से कैलाशपुरी, आवास विकास कालोनी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, बोदला और जयपुर हाउस समेत निकटवर्ती कालोनियों की गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा की जा रही खुदाई के कारण भूमिगत गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। लीकेज का स्थान पता करने के बाद टीम उसे दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इसमें शाम चार बजे तक का समय लग सकता है।
अधिकांश घरों में सुबह गैस की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन अचानक साढ़े आठ – बजे के बीच गैस की आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने लीकेज होने की जानकारी दी। उन्होंने इसका ठीकरा नगर निगम द्वारा गैरजिम्मेदाराना तरीके से खुदाई करने पर फोड़ा।
गैस आपूर्ति ठप्प होने से प्रभावित घरों में सुबह नाश्ता और खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया। अनेक परिवारों ने बाजार से मंगाकर नाश्ते और भोजन का इंतजाम किया। अनेक महिलाएं अपने पड़ोसियों से गैस आपूर्ति ठप्प होने के बारे में जानकारी लेती रहीं।
- आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, 6 नए अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी - June 4, 2026
- आगरा में भाजपा की ‘प्रशासनिक समन्वय’ बैठक: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिए मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश - June 4, 2026
- आगरा में चोरी का अनोखा तरीका: पेटीज लेने आई बुर्काधारी महिला ने पार की कोल्ड ड्रिंक की पेटी, वीडियो वायरल - June 4, 2026