नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच एलओसी पर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई है। जम्मू में कई जगहों पर फिर से धमाके की आवाज सुनी गई है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। फिरोजपुर, पठानकोट सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मिसाइल अटैक हवा में ही नष्ट किया गया।
जैसलमेर के पोखरण में पाकिस्तान ने आज दूसरे दिन भी ड्रोन अटैक किया। भारतीय सेना ने ड्रोन हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। पूरा जैसलमेर इस समय ब्लैकआउट है। दो बार में चार ड्रोन उड़ान भरते नजर आए। सांबा में धमाकों की आवाज सुनी गई, जब भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया। अखनूर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से पाकिस्तानी ड्रोनों को गिराया गया।
कल की तरह आज भी सिविल एयरलाइन की आड़ में पाकिस्तान भारत के कई इलाकों में ड्रोन हमला कर रहा है। पाकिस्तान के एयरलाइन के विमान पाकिस्तान एयर स्पेस में हैं। ऐसे में यदि भारत हवाई जवाब देता है तो नागरिक विमान गलती से निशाना बन सकते हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि 8 मई 2025 की रात भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिश का उचित और पर्याप्त रूप से जवाब दिया गया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए गुरुवार की रात लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 जगहों पर 300 से 400 ड्रोन भेजे।
जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार रात तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। इसे देखते हुए शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया और युद्ध के सायरन बजा दिए गए। लोगों से अपील की गई कि वे बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026