लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर यूपी में तत्काल प्रभाव से सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। विभिन्न जिलों में भी आदेश जारी किए गए हैं। यही नहीं जो पहले से छुट्टियों पर हैं उन्हें तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
जॉइंट पुलिस कमिशनर अमित वर्मा ने सभी विभागों को आज पत्र जारी कर निर्देश दिया है। जॉइंट कमिश्नर अपराध एवं मुख्यालय ने पत्र जारी कर सभी पुलिस विभागों को निर्देश दिए हैं। जिसमें सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। सिर्फ विशेष परिस्थतियों को छोड़कर। इसके अलावा जो कर्मी पहले से छुट्टी पर हैं उन्हें में तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश हैं। कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में सम्बन्धित पुलिस कमिशनर ही छुट्टी की परमिशन देंगे।
6/7 मई की रात भारतीय सेना ने POK और पकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर नाकाम हमलों की कोशिश की। वहीं गुरुवार रात भी पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में हमले किए जिसे भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसी तनाव के बीच कोई अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए कई राज्यों में पुलिस की छुट्टियां रद्द की गई हैं।
इससे पहले यूपी के अलग-अलग शहरों में मॉक ड्रिल भी पुलिस और सिविल डिफेन्स द्वारा आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों को आपात स्थिति में कैसे निपटे और सुरक्षित रहें बताया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बड़े अस्पताल और महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को भी मॉक ड्रिल के लिए अलर्ट किया जा रहा है। सभी जिलों के पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ा रहे हैं साथ ही पब्लिक को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026