आगरा। अग्रवाल युवा संगठन को आज अपने ही समाज के बड़ों के एक फैसले को लेकर विरोध में आवाज उठानी पड़ गई। संगठन के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी पर धरना दिया। यह धरना अग्रसेन सेवा समिति के उस आदेश के खिलाफ था जिसमें संगठन को भवन निःशुल्क न देने का निर्णय शामिल था।
संगठन का कहना था कि महाराजा अग्रसेन भवन, लोहमंडी के निर्माण में विगत 25 वर्ष पूर्व अग्रवाल युवा संगठन का बहुत बड़ा योगदान था। जब लोहामंडी-शाहगंज रोड स्थित भवन स्थल पर सिर्फ मैदान था, तब अग्रवाल युवा संगठन ने स्थानीय अतिक्रमणकारियों से भूमि छीन कर भवन निर्माण में सहयोग किया था, इसीलिए अग्रवाल युवा संगठन आगरा को किसी भी कार्यक्रम अथवा बैठक हेतु भवन व अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी जाती रही हैं।
आज अग्रवाल युवा संगठन की मासिक बैठक पुष्पांजलि सभागार में होनी थी, किंतु कल अचानक से भवन समिति ने एक तुगलकी आदेश जारी कर दिया कि अब अग्रवाल युवा संगठन को भवन निःशुल्क नहीं मिलेगा।
जब अग्रवाल युवा संगठन के युवा साथियों के संज्ञान ये बात आई तो उनमें बहुत रोष उत्पन्न हो गया और रविवार को सैकड़ों की संख्या में युवा सदस्य भवन पर इकट्ठा हो गए।
सभी युवाओं ने वहां पहुंचकर निश्चय किया कि आज जब तक भवन समिति के पदाधिकारी आकर हमसे बात नहीं करते, हम यहीं धरने पर बैठे रहेंगे।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना हक पाने के लिए अगर हमें सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो हम किसी से नहीं डरेंगे। इस भवन की जमीन से लेकर भवन बनाने में हमारे सैकड़ों युवा साथियों ने दिन रात एक कर सहयोग किया है। भवन समिति हमारी परीक्षा न ले। महामंत्री अंकित अग्रवाल ने कहा कि भवन समिति हम युवा साथियों का शोषण कर रही है।
लगभग पांच घंटे लगातार धरना चलता रहा और सभी युवा धूप में बैठे रहे। तब जाकर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल मिलने आया। समिति ने कहा कि आपकी बात को ध्यान में रखते हुए जल्दी इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
जोश से भरे युवा संगठन के सदस्यों ने समिति को एक सप्ताह का समय इस शर्त पर दिया कि अगर इस एक सप्ताह में हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी भवन समिति की होगी।
धरना प्रदर्शन में अखिल बंसल, कुलवंत मित्तल, अनूप अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,कपिल अग्रवाल, विभु सिंघल, शैलू अग्रवाल, मनीष गोयल, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रियंकात बंसल, अंशुल अग्रवाल, गणेश बंसल, अंबुज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनन्य अग्रवाल, शिवम गर्ग, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, परमीत अग्रवाल, गौरव मंगल, अंकित अग्रवाल, पारस अग्रवाल,राज अग्रवाल, निकेत जिंदल,अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026