आगरा। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी में रविवार की सुबह आग का एक बड़ा तांडव देखने को मिला। यहाँ स्थित ‘प्रमोद टेंट हाउस’ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। गोदाम से उठतीं आग की ऊंची लपटों को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर सबसे पहले सीओडी की दो दमकल गाड़ियां पहुँचीं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बाद में दमकल विभाग की चार और गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
दमकल कर्मियों की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह आग सबमर्सिबल के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जो धीरे-धीरे पूरे गोदाम में फैल गई।
गोदाम संचालक प्रमोद उपाध्याय को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल, दमकल विभाग ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026