-श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया नौका विहार महोत्सव
-चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित भगवान का ढाई कुंतल फलों का लगा भोग
आगरा। मोगरा व कमलपुष्पों से सजा अष्टसखी कुंज (तालाब), जिसमें राधा रानी संग नौका विहार करते श्रीकृष्ण। इस मनोहरी झांकी की एक झलक पाने को आज हर भक्त उत्साहित था।
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को कमल, मोगरा व गुलाब के पुष्पों से सजाया गया। हरे रामा हरे कृष्णा… संकीर्तन पर नाचते गाते भक्तों ने नौका विहार महोत्सव का खूब आनन्द लिया।
शंखनाद के साथ भक्तों के लिए जैसे ही नौका विहार झांकी के पट खुले, हर तरफ हरे रामा, हरे कृष्णा… के जयकारे गूंजने लगे।
इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि आज भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग, नौका विहार करते राधा कृष्ण को भी चंदन के छापे की पोशाक पहनाई गई। श्रंगार भी चंदन से किया गया। ढाई कुंतल फलों के साथ भक्त अपने घरों से प्रसाद तैयार कर लेकर आए जिनका छप्पन भोग लगाया गया। रोशनी से जगमगाते और पुष्पों से महकते मंदिर में आज वैसाख की गर्मी में भी शीतलता बिखरी हुई थी।
आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, सुनील मनचंदा, शैलेश बंसल, संजय कुकरैजा, राजीव मल्होत्रा, सूरज, शाश्वत नन्दलाल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीलेश, अदिति गौरांगी आदि उपस्थित थे।
- Agra News: ड्यूटी पर तैनात थे दरोगा, पीछे से चोरों ने घर खंगालकर उड़ाए लाखों के जेवर - February 15, 2026
- डिजिटल सपनों की दर्दनाक आहुति: यूट्यूब चैनल के लिए बेची जमीन, विफल होने पर युवक ने स्टूडियो में लगाई आग - February 15, 2026
- Agra News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, 5 लोगों पर 25 लाख मांगने का आरोप - February 15, 2026