पटना। पहलगाम हमले के बीच मोदी सरकार ने जातीय जनगणना पर फैसला लेकर सियासी दलों को हैरान कर दिया है। कुछ सियासी दलों ने फैसले की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए है। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर सहमति व्यक्त की है। इस बीच आज पटना के चौराहों पर युवा कांग्रेस ने पोस्टर लगाए हैं। जिसमें राहुल गांधी का नीला टीशर्ट पहने फोटो लगा है। जिसमें एक हाथ में संविधान की प्रति है।
युवा कांग्रेस द्वारा लगाए पोस्टर में लिखा है जातिगत जनगणना करवाने के लिए सरकार को मजबूर करने के लिए सामाजिक न्याय के महानायक नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी का धन्यवाद। पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है सरकार किसी की हो सिस्टम गांधी का ही चलेगा। पोस्टर के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कल इस निर्णय के बाद कुछ लोग बौखलाए हुए हैं। कह रहे थे कि सरकार और सिस्टम उनका है। सभी जानते हैं कि नेहरू जी जातीय आरक्षण के विरोधी थे, इसके लिए उन्होंने राज्यों को चिट्ठी भी लिखी थी। मंडल कमीशन लागू करने के समय बीजेपी सरकार का हिस्सा थी। इसे रोकने का काम कांग्रेस ने किया। मंडल कमीशन को लेकर राजीव गांधी का रूख क्या था, सभी जानते हैं।
वहीं इस फैसले और पोस्टरबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो इस फैसले पर बहस करें। लालू यादव तो सोनिया गांधी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते थे। कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण विरोधी रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वहीं करते हैं जो कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर आरक्षण का विरोध किया है।
-साभार सहित
- पुलिस की आड़ में चल रहा है गुंडों का राज… सादाबाद में बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कानून व्यवस्था और विज्ञापनों के खर्च को लेकर योगी सरकार को घेरा - August 10, 2026
- आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब: शिवालयों में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, तड़के से शुरू हुआ जलाभिषेक - August 10, 2026
- आगरा के बासौनी में जमीन विवाद का खूनी अंजाम: भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान के चाचा की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी तनाव - August 10, 2026