मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो त्रिमोहानी के पास शनिवार को प्रेगनेंट महिला को ले जा रही एंबुलेंस पर गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में प्रेगनेंट महिला, उसकी मां समेत चार लोगो की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से गर्भवती महिला को रेफर किया गया। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर वाराणसी जा रहा था।
सोनभद्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रही छातो त्रिमोहानी ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित एंबुलेंसर पलट गया। एंबुलेंस सवार ट्रक पर लदे गिट्टी के नीचे मलबे में दब गए। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य़ में जुटी है।
जेसीबी और पोकलेन की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगो को निकाला गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती, मालती देवी,सूरज बली खरवार और रामू की मौत हो गई। वहीं घायल कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल और भंडारी शर्मा को आनन फानन में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति नाजुक है।
इस मामले में उपपुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं घटना के बाद से ट्रक ड्राईवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल एंबुलेंस ड्राइवर भंडारी शर्मा ने बताया कि पहले ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और फिर एंबुलेंस पर पलट गया।
साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026