लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। इस लिस्ट में गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं।
योगी सरकार ने जिन IPS के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, उसमें गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा का भी नाम है। IPS अजय मिश्रा को गाजियाबाद से प्रयागराज रेंज का IG बनाया गया है। जबकि आगरा के CP रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। इसी तरह आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार को आगरा के सीपी की जिम्मेदारी मिली है। इस क्रम में शैलेश पांडेय आगरा के DIG बनाए गए हैं। शैलेश इससे पहले मथुरा के डीआईजी पद पर तैनात थे।
नीलाब्जा चौधरी को ADG (अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी) की जिम्मेदारी दी गई है। नीलाब्जा इससे पहले ADG एटीएस के पद पर तैनात थीं। सरकार ने प्रयागराज के IG प्रेम कुमार गौतम को भी नई तैनाती दी है। प्रेम कुमार आईजी ATS बनाए गए हैं।
इसी तरह बुलंदशहर के SSP (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) श्लोक कुमार को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह बुलंदशहर का SSP बनाया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड प्रेमचंद को मेरठ 6वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर भेजा गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को SP बाराबंकी बनाया गया है। वहीं सेनानायक, 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है।
-साभार सहित
- आगरा में जमीन का खूनी खेल: पूर्व सैनिक के खेत पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रैक्टर के बोनट और टायर में धंसी गोलियां - May 31, 2026
- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में दिखा उत्साह: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बाइक चलाकर जनजागरण रैली का किया नेतृत्व - May 31, 2026
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: आगरा के DEI में गूंजा ‘नशामुक्त समाज’ का संदेश, एनएसएस ने निकाली विशाल जागरूकता रैली - May 31, 2026