कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार की सुबह बिधून क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे पर एक डंपर अनियंत्रिेत होकर हाईवे से नीचे उतर गया और सड़क के किनारे लगे पेड़ से डकरा गया। पेड़ से टकराते ही डंपर में भयंकर आग लग गई। जिसमें ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिधून के संभुआ पुल का यह मामला बताया जारहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राईवर को नींद आने की वजह से डंपर हाईवे से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। हादसे में ड्राईवर जिंदा जल गया।
आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जिससे किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सकता। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ड्राईवर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच चल रही है।
साभार सहित
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित धान से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचला, 14 की मौत और 29 घायल - October 18, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026