Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कोविड-19 के खौफ के चलते कान्हा की नगरी में सैलानियों का आवागमन लगभग बंद है। इसे में होटल में एक युवती की आत्महत्या की खबर शहर भर में सनसनी बन गई। सुबह युवती का शव होटल के कमरे में पंखे के फंदे पर लटका मिला।
स्टेट बैंक चैराहा स्थित होटल में मिला युवती का शव
स्टेट बैंक स्थित होटल हीरा कोंटीमेंटल के कमरा नम्बर 104 में पंजाब के होशियारपुर निवासी 30 वर्षीय युवती रूकी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल के अभिलेखों में युवती ने अपना नाम श्रीमती भूपेन्द्र दर्ज कराया है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंच गई। आलाधिकारी भी होटल पहुंच गये और कमरे में लटके युवती के शव को उतरवाया गया।
आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोडा
पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि इस सुसाइड नोट में मथुरा के किसी राजा नामक व्यक्ति का जिक्र है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड कर भी देखा जा रहा है। पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। होटल कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026