बरेली। यूपी के बरेली जिले में स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। भिटौरा निवासी बलवीर नाम के युवक के घर गुरुवार रात फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह , सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर तलाशी के नाम पर सामान फैलाया। फिर बलवीर को घर से उठाकर ले गए ओर प्रबड़ फैक्टरी कॉलोनी के एक निजी आवास में बंधक बना लिया।
बलवीर के परिवार वालों से कहा गया कि वह स्मैक का काम करते हैं। उन्हें छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे गए। बलवीर संपन्न काशतकार हैं और उन पर कोई एनसीआर भी नहीं हैं। उनके घरवालों ने आईजी और एसएसपी बरेली को कॉल की। पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाया।
एसएसपी के निर्देश पर सीओ हाईवे ने मौके पर जाकर जांच की तो चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही भाग गए। सीओ हाईवे पीड़ित बलवीर को छुड़ाकर ले आए। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
तीनों पुलिसकर्मी अभी तक गायब हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने तीनों को निलंबित करने की संस्तुति की। इस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
– साभार सहित
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: QR कोड वाला दान बक्सा अविनाश शुक्ला के घर कैसे पहुंचा? SIT के रडार पर मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार - July 2, 2026
- Agra News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और मिष्ठान वितरण - July 2, 2026
- आगरा भाजपा महानगर कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सुधांशु त्रिवेदी, कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान ही हमारा मार्गदर्शक - July 2, 2026