मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बरला बसेड़ा मार्ग पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ के रहने वाली खुशनुमा उम्र 35 साल, सानिया 15 साल, तैयबा तीन साल और मिरहा दो साल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब घायलों में शामिल जुनैद और उसके परिवार के सदस्य ईद के मौके पर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए मेरठ कमालपुर से सहारनपुर जिले के गोपाली गांव जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साभार सहित
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026