
यूपी के शाहजहांपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस शख्स ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। पत्नी दो-तीन दिन पहले मायके चली गई थी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। जहां पर राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि राजीव और कांति देवी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। पत्नी के मायके जाने से राजीव गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने गुरुवार सुबह पोते ऋषभ को चाय पीने के लिए बुलाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर राजीव के पिता ने घर के अंदर झांककर देखा तो अंदर बेड पर बच्चों की लाशें पड़ी थीं। राजीव का शव फंदे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि राजीव मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।
-साभार सहित
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026