आगरा। गोकुलपुरा क्षेत्र में 31 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित गणगौर मेले की तैयारियों और क्षेत्र की समस्याओं का निरीक्षण करने आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी एमएलसी विजय शिवहरे के साथ पहुंचे निरीक्षण के बाद डीएम ने अधीनस्थों को समय से विकास कार्य और समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।
विधानपरिषद सदस्य विजय शिवहरे तथा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी गोकुलपुरा क्षेत्र में गणगौर मेला स्थल प्राचीन बिहारी जी मंदिर पहुंचे। जहां मुख्य पुजारी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों को मंदिर तथा गोकुलपुरा क्षेत्र के प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय जनता तथा पार्षद द्वारा बताया गया कि गणगौर मेला व मंदिर दो सौ वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। गणगौर मेले के दौरान यहां से फूल डोले, झांकियां उठती हैं तथा भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
क्षेत्रीय लोगों ने मेले के भव्य,सकुशल संपन्न किए जाने हेतु गलियों की मरम्मत, डोले व झांकी भ्रमण मार्ग में अनियोजित बेतरतीब डिस केबल तारों को हटाने, पेयजल सप्लाई के पाइप लाइन तथा सड़क मरम्मत, पानी टोरेंट के बॉक्स का समायोजन, मेले के समय निर्बाध विद्युत तथा जलापूर्ति किए जाने की बात रखी।
जिलाधिकारी तथा विधानपरिषद सदस्य शिवहरे ने मेला स्थल तथा सड़क व गलियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनाधिकृत बोर्ड, अतिक्रमण हटाने, अनियोजित, बेतरतीब डिश केबल तारों को समायोजित करने, मेले हेतु विशेष साफसफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारीगण को निर्देशित किया। मेला कमेटी द्वारा प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कराने को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, जीएम जलकल अरुणेंद्र राजपूत, टोरेंट से भूपेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राजेश प्रजापति सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026