आगरा। इनर रिंग रोड के पास गढ़ी देवरी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे से जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी हुई है।
गांव में युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया गया कि पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही ताजगंज प्रभारी आईपीएस आलोक राज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
उन्होंने वहीं फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। शव की शिनाख्त के लिए मौके पर काफी लोगों से बातचीत की गई पर युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या ।
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026