आगरा। गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकरा गई। हादसे में प्रसूता की मां घायल हो गई। पुलिस ने प्रसूता को आटो से इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
बाह के जरार कस्बा के परतोली खिल्ला के प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर फतेहाबाद के शकुंतला हास्पिटल में ले जाया गया था।
चिकित्सकों ने डिलीवरी के लिए प्रीति को जीआर अस्पताल प्रतापपुरा ले जाना था। वहीं निजी एंबुलेंस से पत्नी को लेकर जा रहे थे। फतेहाबाद रोड , आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
प्रसूता के साथ आ रही उसकी मां नूरी के सर पर चोट लग गई। चालक बुल्ली के सीने पर चोट आई हैं। बुल्ली ने एंबुलेंस का स्टेयरिंग अचानक फैल हो जाने के कारण हादसा होने की जानकारी दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नूरी का इलाज कराया और प्रसूता को आटो से इलाज के लिए भेजा है।
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: कोर कमेटी का विस्तार, हितेश लवानियां और मनोज जादौन बने महामंत्री; भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर - July 28, 2026
- पीएम मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक ! सरकार ने मेटा के अधिकारियों को किया तलब, कंपनी ने दी सफाई - July 28, 2026
- पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानकदीन भुर्जी की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस - July 28, 2026