आगरा। आगरा की एसओजी, सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो दोपहिया वाहनों को चुराने के बाद उन्हें खुर्द-बुर्द कर उनके पार्ट्स को बेचा करते थे।
पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के पकड़ में आए सदस्यों के नाम पवन, आशु और सुरेंद्र हैं। गैंग के दो सदस्यों आशु और पवन ने ने लगभग तीन दर्जन वाहनों को चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि वाहन चुराने के बाद वे इन्हें तत्काल काट दिया करते थे। इसके बाद इन वाहनों के कल-पुर्जों को सुरेंद्र को बेचा करते थे।
गिरफ्त में आए सुरेंद्र ने भी यह स्वीकार किया है कि उसके यहां से बरामद वाहनों के कल-पुर्जे आशू और पवन द्वारा उसे बेचे गए थे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने सिटी बताया कि मुखबिर खास से और थाना पुलिस को इस वाहन चोर गैंग की सूचना मिली थी जिस पर एसीपी सदर के नेत्रत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. मौके से तीन चोरों को गिरफ़्तार किया गया और उनके पास से लगभाग 30 दोपहिया वाहनों के पार्ट्स बारामद किये गये तीनो के खिलाफ कानून कार्यवाई कर जेल भेज दिया गया है।
- आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आगाज: 21 साल बाद सप्रू हॉस्टल परिसर में सजी किताबों की महफिल, डॉ. पी. बी. झा ने किया उद्घाटन - September 6, 2026
- आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से लापता नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी मुंबई में सकुशल बरामद: हॉस्टल की डांट से डरकर छोड़ दिया था कमरा - September 6, 2026
- Agra News: बारिश में खुला नाला बना मौत का जाल: शाहगंज के केदार नगर में साइकिल समेत नाले में गिरे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम - September 6, 2026