आगरा: थाना खंदौली के ग्राम पैंतखेड़ा में घर के बाहर खेल रहा मासूम तालाब में गिर गया। यह देखकर उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूद पड़ी। वह भी तालाब में डूबने लगी। ग्रामीणों ने महिला को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना सुबह करीब नौ बजे की है। पैंतखेड़ा निवासी अजय जूरैल का घर तालाब के किनारे है।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अजय की पत्नी विनीता घर के बाहर काम कर रही थी। दो वर्षीय मासूम बेटा वैभव घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वैभव घर के सामने बने तालाब में जा गिरा। यह देख उसे बचाने के लिए विनीता दौड़ पड़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वैभव को बचाने के लिए वो भी तालाब में कूद गई। विनीता मासूम तक नहीं पहुंच सकी और खुद भी डूबने लगी।
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाकर विनीता को तो बचा लिया, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों के तालाब में उतार दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026