रायबरेली। यूपी के रायबरेली में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां सोमवार को एक डंपर और ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात लोग बुरी तरह से घायल है। वहीं आमने सामने हुई इस टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोगो के शव इधर उधर बिखरे थे। इस खौफनाक मंजर को जिस किसी ने भी देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑटो रिक्शा लालगंज से यात्रियों को लेकर रायबरेली सिटी जा रही था। जैसे ही वह बरस गांव के पास पहुंचा, एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी और ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने ऑटो रिक्शा में फंसे लोगो को बाहर निकाला। हादसे में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऑटो रिक्शा चालक रजनीश शर्मा और निगम के रुप में हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में सवार सात अन्य लोगो भी गंभीर घायल है। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
-साभार सहित
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026
- योग के रंग में रंगा आगरा: अमृतम् शाखा द्वारा आयोजित शिविर में योग के माध्यम से ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश - June 20, 2026
- भीषण गर्मी का असर: आगरा में वन्यजीवों ने शहरों में ली पनाह, वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने एक ही दिन में बचाई तीन जान - June 20, 2026