अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में वीआईपी दर्शन पास के नाम पर ठगी के आरोप में तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी श्रद्धालुओं से पैसे लेकर उन्हें विशेष दर्शन पास दिलाने का झांसा दे रहे थे। पुलिस ने इन्हें रामजन्मभूमि परिसर के राम गुलेला बैरियर से गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र सिंह, बृजवासी और संदीप के रुप में हुई है। हालंकि संदीप के बारे में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार ये आरोपी श्रद्धालुओं से संपर्क कर उन्हें यह विश्वास दिलाते थे कि वो विशेष वीआईपी पास के माध्यम से राम मंदिर में आसानी से दर्शन करा सकते है। इसके बदले वो लोगो से मोटी रकम वसूलते थे। पुलिसको जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-साभार सहित
- बारामती में प्लेन क्रैशः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत, पायलट व क्रू भी शामिल, राज्य में 3 दिन का शोक - January 28, 2026
- बिना संगम स्नान प्रयागराज से विदा हुए शंकराचार्य, काशी हुए रवाना हुए, बोले- भारी मन से जा रहा हूँ - January 28, 2026
- थाईलैंड की रानी और राजकुमारी के स्वागत में सजा भारत, बुद्ध की तपोस्थली से लेकर प्रेम के प्रतीक ताजमहल तक भव्य तैयारियां - January 28, 2026