Agra, Uttar Pradesh, India. राधास्वामी मत के अधिष्ठाता एवं आचार्य दादाजी महाराज ( प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर, पूर्व कुलपति आगरा विश्वविद्यालय) ने अपने ही अंदाद में देशवासियों को दीपावली की बधाई प्रेषित की है। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर अपने देश का भी ध्यान रखने की अपील की है। राजनीति की गंदगी दूर करने का आह्वान है।
दादाजी महाराज ने कहा- त्योहार खुशी के साथ मनाएं। कोई काम ऐसा न करें कि जिससे किसी को नाखुशी हो। सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर हमें मजबूत होना है। सबको मेहनत करनी चाहिए। मनमुटाव न हो। आपस में प्रेम हो। दीवाली की दीया अंधेरे को मिटाता है। ऐसी रोशनी करना है कि अंधेरा हो ही नहीं। सद्भाव बढ़ना चाहिए। एकदूसरे के प्रति सद्भाव और प्रेम पैदा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अध्यात्मक शरण में आने से बहुत सारे दुर्गुण दूर हो जाते हैं। अध्यात्म ही तो देश की रौनक, खूबसूरती है। हमें अपने खूबसूरत देश पर गर्व है। दादाजी महाराज ने और भी बहुत सारी बातें कही हैं। आगे जानने के लिए आप यह वीडियो देखें-
- पर्यावरण दिवस पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन का ‘ग्रीन’ संकल्प, आगरा में चलाया पौधारोपण अभियान - June 7, 2026
- आगरा में जल संकट: पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह की मांग, ‘कब्जा मुक्त 2825 तालाबों का हो पुनरुद्धार’ - June 7, 2026
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति ‘ई-लैंड अपैरल लिमिटेड’ का संकल्प: नोएडा परिसर में चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान - June 7, 2026