मुंबई। सोनी सब अपने आगामी भव्य और दिव्य धारावाहिक वीर हनुमान के साथ दर्शकों को एक अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। इस शो में आन तिवारी (बाल हनुमान), आरव चौधरी (केसरी), सायली सालुंखे (अंजनी) और माहिर पंधी (बाली और सुग्रीव) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे! 11 मार्च से प्रसारित होने वाले इस शो में बाल मारुति के अद्भुत सफर को दर्शाया जाएगा, जहां वे वर्षों में अपने शक्तिशाली स्वरूप भगवान हनुमान में परिवर्तित होते हैं।
इस शो के भव्य और अद्भुत सेट को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और प्रोडक्शन डिज़ाइनर ओमंग कुमार ने डिज़ाइन किया है। यह सेट न केवल कलात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी परिचय देता है। भगवान हनुमान के पवित्र जन्मस्थान, किष्किंधा साम्राज्य को तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद निर्मित किया गया है। इसमें हर एक तत्व को उस युग के विवरणों से मेल खाने के साथ-साथ स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
सेट निर्माण में मिट्टी के पाउडर का व्यापक उपयोग किया गया है, जिससे जटिल और वास्तविक बनावट उभरकर सामने आई है। दिव्य सौंदर्य बढ़ाने के लिए कागज से बने कृत्रिम फूलों और पत्तों का बारीकी से निर्माण और सजावट की गई है। गुफाओं की दीवारों पर सूखी जड़ों को कलात्मक रूप से रखा गया है, जिससे प्राकृतिकता और कला का अद्भुत मेल दिखाई देता है। पवित्र गुफाओं और नदी के दृश्यों को जीवंत बनाने के लिए सीमेंट-कास्ट चट्टानों से जलप्रपात की दीवार और नदी के फर्श के लिए सीमेंट-कास्ट ब्लॉक्स का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और गहराई बनी रहे।
ओमंग कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे लिए ‘वीर हनुमान’ के लिए सेट बनाना एक बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर तत्व भगवान हनुमान की यात्रा की पवित्रता को प्रतिबिंबित करे, साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी रहे।
पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग से हमें भव्यता और स्थिरता के बीच सही संतुलन बनाने में मदद मिली। मुझे पूरा विश्वास है कि यह भव्य और अद्भुत दुनिया दर्शकों को भगवान हनुमान के दिव्य लोक में ले जाने में सक्षम होगी।” तो तैयार हो जाइए एक अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा के लिए! ‘वीर हनुमान’ का भव्य प्रसारण 11 मार्च से हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!
-up18News
- आगरा में सबसे कम आयु का स्वयंसेवक बना आकर्षण का केंद्र, 8 माह का हृदयम पूर्ण गणवेश में पहुंचा RSS के श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में - July 29, 2026
- ऑल आई नीड इज अ फेयर चांस…आईआईटी कानपुर में एडमिशन न मिलने पर छात्र ने हैक की संस्थान की वेबसाइट, निदेशक ने FIR के बजाय दिया ‘इंटर्नशिप’ का मौका - July 29, 2026
- यमुना तट पर गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष: दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन - July 29, 2026