नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि कल रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण सवाल उठा। राहुल गांधी ने कहा कि क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी के लिए तैयार है?
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की ज़रूरतों को देखते हुए इसे और आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाने चाहिए। रेलवे को सिर्फ यात्रा का साधन न मानकर, प्रोडक्शन और अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित करना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी मशीनों, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन पर निर्भर होने के बजाय हमारा लक्ष्य पूरी तरह से लोकलाइज्ड प्रोडक्शन सिस्टम को मज़बूत बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियर्स और टेक्नीशियन रात-दिन मेहनत करते हैं। यदि उनके परिश्रम को सही दिशा दी जाए और समय की मांग के अनुसार ठोस कदम उठाए जाएं तो रेलवे न सिर्फ परिवहन में बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
साभार सहित
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026