अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार रात गाजर का हलवा खाने की वजह से पचास लोगो की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी लोगो को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिडौली गांव के रहने वाले कुलदीप गुप्ता के पिता की बरसी कार्य़क्रम में गाजर का हलवा परोसा गया था। जिसे खाने की वजह से करीब पचास लोगो की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद बीमार लोगो ने प्राथमिक चिकित्सालय का रुख किया।
हालांकि देखते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और थोड़ी देर में अस्पताल के बेड फूड प्वॉइजनिंग के शिकार लोगो की भीड़ से भर गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल लिए और जांच के लिए भेजा।
– साभार सहित
- हमें अमित शाह का भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं… लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा हमला, इस्तीफे की मांग - August 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026