लखनऊ। योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 तारीख की यूपी बोर्ड की परीक्षा निरस्त की गई है। इस दिन आयोजित होने वाली परीक्षा बाद में कराई जाएगी। गुलाब देवी ने बताया कि बाकी जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार परीक्षा होगी।
16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया
लखनऊ में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और हर क्लास में 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए STF और LIU को भी अलर्ट किया गया है। 16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साभार सहित
- ‘यूपी चुनाव में Gen Z उसी पार्टी को दे वोट जो शिक्षा-रोजगार दे’— अभिजीत दीपके का युवाओं से सीधा संदेश - November 26, 2026
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026