आगरा। उत्तर प्रदेश के वर्ष 2025-26 के बजट में बृज क्षेत्र को कई तोहफे मिले हैं। बजट में जहां वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का कॊरिडोर बनाने की घोषणा की गई है, वहीं आगरा को साइंस सिटी का तोहफा मिला है। आगरा को सोलर सिटी बनाने की घोषणा भी की गई है। आगरा में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास बनाने का उल्लेख भी बजट में है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट में ये घोषणाएं की गई हैं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के कॊरिडोर के लिए 150 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है। इसमें से 100 करोड़ रुपये भूमि क्रय करने और 50 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए रखे गए हैं।
आगरा में साइंस सिटी की स्थापना की महत्वपूर्ण घोषणा बजट में हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि साइंस सिटी कहां पर स्थापित की जाएगी। यह आने वाले दिनों में ही साफ होगा, लेकिन आगरा के लिहाज से यह अहम घोषणा है। इसके साथ ही आगरा में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास बनाने की घोषणा भी बजट में की गई है।
यूपी के बजट में आगरा समेत यूपी के कई महानगरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की गई है। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र की सारी स्ट्रीट लाइटों को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।
आगरा के लिहाज से यूपी के बजट में आगरा एयरपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। आगरा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का विकास कार्य तेजी से कराने की बात कही गई है।
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026