आगरा। बम−बम भोले और हर−हर महादेव के जयकारों के साथ माता गौरा को ब्याहने के लिए औघड़ दानी भगवान भोलेनाथ की बारात भव्य रूप से निकली जाएगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा शिव बरात के साथ पांच निर्धन बेटियों का कन्यादान कर विवाह भी किया जाएगा।
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन गुरुवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया।
आमंत्रण पत्र के विमोचन समारोह में संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि 25 फरवरी से अमर विहार, केके नगर में शिव नगरी सजाई जाएगी, जिसके अंतर्गत पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह भी भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। 25 फरवरी मंगलवार को शाम 6:00 बजे से हल्दी एवं मेहंदी समारोह होगा। हल्दी समारोह की मुख्य अतिथि राधे माता मुंगरा वाली देवी होंगी।
समिति के अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 26 फरवरी बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दिव्य एवं भव्य शिव बरात बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें कई झांकियां भगवान शिव बारात के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। भगवान भोलेनाथ की बरात नील फ्लोरेंस से शुरू होकर बैंड बाजा के साथ अमर विहार, केके नगर सिकंदरा पर समाप्त होगी।
भगवान भोलेनाथ की बरात पर भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। शिव बरात मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 27 फरवरी को आस्था पैलेस, भावना एस्टेट के पास दोपहर 12 बजे से पांच बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। 28 फरवरी शुक्रवार को अमर विहार केके नगर पर भगवान भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आमंत्रण पत्र के विमोचन के अवसर पर संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, मनोज शर्मा,मोहित भारद्धाज सहित समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026