आगरा के इरादतनगर में 32 साल का केशव पत्नी 32 साल की राधा उर्फ पुष्पा और तीन बच्चे मोनिका आठ साल, मोनू सात और दीपू छह साल के साथ रह रहा था। परिवार में मां लीलावती और भाई हरिओम और उनकी पत्नी राजश्री हैं।
दरातीं से पुष्पा का गला रेत कर की हत्या
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सोमवार शाम छह बजे केशव दराती लेकर अपने घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा के गले को रेत दिया। इससे पुष्पा की मौत हो गई, इसके बाद वह थाने पहुंच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसीपी वीरेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि सोमवार देर शाम राधा उर्फ पुष्पा जिनकी उम्र करीब 32 साल है। उसके पति केशव ने दरांती से हमलाकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।
उसका परिवार भी घर से नदारद मिले। प्रारंभिक जांच में पति केशव के अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एसीपी ने बताया कि आरोपी पति केशव साइको प्रवृत्ति का है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार वारदात से पहले केशव और उसकी पत्नी पुष्पा में काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद केशव ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
मृतक महिला के भाई नीरज ने बताया कि केशव गुजरात में आइसक्रीम का काम करते है। वहां उनके एक महिला के संबंध है। पुष्पा को इसकी जानकारी हो गयी थी। उसने पति केशव और महिला से इसका विरोध किया लेकिन वह नही माना। दोनो ही पुष्पा को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। नीरज ने आरोप लगाया कि महिला उसकी बहन को गुजरात भी बुला रही थी। किसी अप्रिय घटना की आशंका से बहन गुजरात नहीं गयी।
– साभार सहित
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026