आगरा:- दुकान बंद करके वापस घर आ रहे बैंक मित्र को रास्ते मे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रोककर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया और 4 लाख की नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गाँव के व्यक्ति ने अपनी स्कूटी से बदमाशो का पीछा भी किया मगर असफल रहा। मामले में पीड़ित द्वारा 11 घंटे बाद थाने पर तहरीर दी गई है।
थाना किरावली क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर चाहर फ़ास्ट फ़ूड के पास राजकुमार पुत्र श्री विजय बहादुर की बजरंग डिजिटल सेंटर के नाम से जनसेवा केंद्र की दुकान है। शनिवार रात 8:15 बजे किरावली से अपनी दुकान बंद कर अपने गाँव बहरावती (पृथ्वीपुरा) आ रहे थे। फायर ब्रिगेड से लगभग 200 मीटर आगे बिना नम्बर की बाइक सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोका लिया और तमंचे को बट से कई प्रहार करते हुए उनके बैग को ले भागे। जाते जाते बदमाश उनकी मोटरसाइकिल की चाभी भी साथ ले गए। हमले में उनके सिर से खून बहने लगा। उसी वक़्त उनके गाँव के रहने वाले हमवीर सिंह आ गए। लूट की जानकारी होते ही उन्होंने अपनी स्कूटी से बदमाशो का पीछा भी किया लेकिन तीनो लोग तेज गति से फरार हो गए।
राजकुमार में बैग में 4 लाख की नगदी के सहित उनका ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैसे निकालने और डालने वाली मशीन, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, मोटरसाइकिल की आरसी और पैसे लेनदेन का रजिस्टर भी मौजूद थे। इलाज के दौरान उनके सिर में 9 टाँके और माथे पर 1 टाँका आया है। रविवार को थाने पहुँच कर उनके द्वारा पुलिस को लिखित में तहरीर दी गई।
थाना निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर पीड़ित द्वारा रविवार को दी गई है। मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026