आगरा: इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को यहां परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। शाम करीब साढ़े चार बजे ताजमहल में पहुंचे और उन्होंने सूर्यास्त के समय ताज की अप्रतिम छवि को निहारा। वे करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे।
इस दौरान उन्होंने अन्य पर्यटकों का भी अभिवादन किया और डायना बैंच पर फोटोग्राफी भी कराई। उन्होंने एसीपी ताज सुरक्षा और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ भी फोटो खिंचाई। सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षरा नारायणा मूर्ति, दोनों बेटियां और सास पद्म विभूषण सुधा मूर्ति भी थीं।
पूर्व प्रधानमंत्री के ताजमहल पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में लगी एडवांस टीम पहुंच गई थी और उसने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। सुनक परिवार का रविवार का आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी अवलोकन का कार्यक्रम है।
ऋषि सुनक और उनका परिवार नई दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट के जरिए शनिवार की सुबह सिविल एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से वे सीधे ओबरॉय अमर विलास होटल पहुंचे। उनका कोई बड़ा प्रोटोकाल नहीं है, सिटी मजिस्ट्रेट उनको लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें होटल अमर विलास तक पहुंचा दिया।
वे शनिवार को होटल में ही नाइट स्टे करेंगे। रविवार को अन्य पर्यटन स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। रविवार को भी होटल में नाइट स्टे करेंगे और सोमवार 17 फरवरी को सुबह नौ बजे खेरिया एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ऋषि सुनक की पत्नी अक्षरा नारायणा अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति और पद्म विभूषण सुधा मूर्ति की बेटी हैं।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026