प्रयागराज महाकुंभ मेले में हर रोज एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। संगम नगरी में 13 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जोकि सरकार की ओर से लगाए गए अनुमान से 10 करोड़ ज्यादा है। वहीं, महाकुंभ अभी 26 फरवरी तक चलने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालु जाम से बचने के लिए नाव महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए रवाना हुए हैं।
दरअसल, महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से पिछले दिनों लोगों को प्रयागराज जाने वालों रास्तो पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला था, लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालु जाम से बचने के लिए नाव में बैठकर नदी के रास्ते बक्सर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। मन्नू बाबू नाम से इंस्टाग्राम आईडी से ये वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें 6 लोग एक मोटर बोट से सफर करते नजर आ रहे हैं।
जाम से बचने के लिए युवकों ने नाव से किया सफर
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कुछ युवकों ने सड़क के जाम और भीड़-भाड़ से बचने के लिए प्रयागराज जाने का एक अलग रास्ता खोज निकाला। सड़क मार्ग छोड़ इन युवकों ने नदी के रास्ते नाव से प्रयागराज पहुंचने का प्लान बनाया। जिसके बाद उन्होंने 248 किलोमीटर का सफर कर प्रयागराज पहुंच कर स्नान किया। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चार युवक एक मोटर बोट से नदी में सफर करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि, “जाम से परेशान होकर चार दोस्तों ने नाव से तय किया 248 किलोमीटर का सफर, महाकुंभ पहुंच कर किया स्नान।”
वायरल वीडियोज में से एक वीडियो में ‘बक्सर टू महाकुंभ’ लिखा। एक वीडियो पर ‘गाजीपुर पुल’ लिखा हुआ है। इस वीडियो में एक युवक बोलते सुना जा सकता है कि वह कैसे गाजीपुर पीपा पुल पार करेगा। इस आईडी से महाकुंभ स्नान का वीडियो भी शेयर किया गया है। हालांकि, इन वीडियो को लेकर दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
साभार सहित
- आगरा में कुष्ठ मुक्त अभियान का आगाज़: 4905 टीमें घर-घर जाकर खंगालेंगी सुराग, 23 मार्च तक चलेगा अभियान - March 10, 2026
- आगरा मंडल में श्रमिकों के पंजीकरण में ढिलाई पर मंडलायुक्त सख्त, फिरोजाबाद और मैनपुरी की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी - March 10, 2026
- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता…आगरा में आलू के दाम पर प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए खाकी और खादी, वीडियो वायरल - March 9, 2026