आगरा। आगरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिनाहट कस्बे के एक मैरिज होम में एक युवक डीजे पर डांस करते समय तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक डीजे पर डांस कर रहा है और अचानक से उसने तमंचा निकालकर उसमें कारतूस डाला और फायर कर दिया। यह वीडियो 27 सेकंड का है और इसमें युवक को तमंचा लहराते हुए देखा जा सकता है। तमंचा लेकर ही वह डांस भी कर रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना थाना पिनाहट क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
जिस अंदाज में डांस करते हुए इस युवक ने तमंचे से फायर किया, उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी इस युवक को ऐसा करने से नहीं रोका।
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आगरा जिला कार्यकारिणी घोषित, जानिए कौन बना अध्यक्ष - August 31, 2026
- योगी की पाती: सीएम ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा— श्रीकृष्ण के संदेशों को जीवन में उतारकर विकसित उत्तर प्रदेश का करें निर्माण - August 31, 2026
- कौशांबी के मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: कई मकान जमींदोज, 5 लोगों की मौत की आशंका और दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल - August 31, 2026