आगरा। आगरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिनाहट कस्बे के एक मैरिज होम में एक युवक डीजे पर डांस करते समय तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक डीजे पर डांस कर रहा है और अचानक से उसने तमंचा निकालकर उसमें कारतूस डाला और फायर कर दिया। यह वीडियो 27 सेकंड का है और इसमें युवक को तमंचा लहराते हुए देखा जा सकता है। तमंचा लेकर ही वह डांस भी कर रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना थाना पिनाहट क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
जिस अंदाज में डांस करते हुए इस युवक ने तमंचे से फायर किया, उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी इस युवक को ऐसा करने से नहीं रोका।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026