आगरा। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने आज तोता का ताल (मदिया कटरा क्षेत्र) में बवाल करा दिया। यहां बन रहे एक नाले के लिए अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रवर्तन दल ने कई दुकानदारों की बुरी तरह पिटाई कर दी। चार दुकानदारों को चोटें लगी हैं। इसके बाद पूरे बाजार में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते विरोध में बाजार बंद हो गया। मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है। नगर निगम प्रवर्तन दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। सभी दुकानदार बाजार में ही धरने पर बैठ गए हैं।
तोता का ताल क्षेत्र में नगर निगम की ओर से एक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले के लिए सर्वे करने तय हो गया था कि नाला उसी जगह बनाया जाएगा जहां पर वर्तमान में नालियां हैं। इधर नाले का निर्माण करने वाले ठेकेदार प्रशांत पालीवाल और एई सोमेश ने आज नगर निगम के प्रवर्तन दल को बुला लिया।
नगर निगम प्रवर्तन दल के लोगों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर नाली के पीछे दुकानों के अंदर तक तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका दुकानदारों ने विरोध किया तो प्रवर्तन दल में शामिल लोगों ने दुकानदारों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कई दुकानदारों को पीटा गया, जिसमें रिंकू बंसल, बब्बल यादव और राहुल सैनी के साथ ही एक अन्य दुकानदार घायल हो गया। किसी के सिर में चोट लगी है तो किसी के हाथ में।
प्रवर्तन दल द्वारा दुकानदारों से मारपीट किए जाने पर बाजार में आक्रोश फैल गया। सभी दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर प्रवर्तन दल को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। सभी दुकानदार बाजार में ही धरने पर बैठ गए हैं और रह-रह कर नारेबाजी कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मौके पर हंगामा जारी था। पुलिस भी पहुंचकर गई थी और आक्रोशित व्यापारियों को शांत करने की कोशिश कर रही थी। हंगामा बढ़ने पर नगर निगम की टीम मौके से चली गई थी।
सूचना मिलने के बाद भाजपा पार्षद शरद चौहान भी मौके पर पहुंच गए थे। शरद चौहान का कहना है कि बाजार में प्रवर्तन दल ने बहुत गलत किया है। नाले के बारे में पहले ही सब कुछ तय हो चुका था, तो फिर आज तोड़फोड़ किए जाने की क्या जरूरत थी।
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026