आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र में पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर चंबल नहर के नजदीक अज्ञात दबंगों ने एक ईको गाड़ी पर हमला बोल दिया। गाड़ी में तो तोड़फोड़ की ही, उसके चालक राजवीर यादव के साथ भी जमकर मारपीट की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावरों की संख्या दर्जन भर बताई गई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थी। इन लोगों ने लाठी-डंडों से गाड़ी में तोड़फोड़ की और युवक को पीटा। गाड़ी पर पथराव भी किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को परिजनों की मदद से सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। घायल ईको चालक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर कौन थे और हमला किस वजह से किया है। घायल राजवीर कस्बा पिनाहट के नयापुरा मोहल्ले का निवासी है। वह ईको गाड़ी से स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम करता है।
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026