आगरा। हरिबोल सेवा समिति की ओर से बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दो दिवसीय 10वें सामूहिक एकादशी उद्यापन का समापन आरती, पूजन, ब्राह्मण भोज व प्रसादी वितरण के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण संग पवित्र अग्नि में सैकड़ों आहुतियों के साथ आचार्य गोपाल शर्मा ने 80 यजमानों का माघ शुक्ल पक्ष एकादशी उद्यापन संपन्न कराया।
आयोजन समिति ने अतिथियों, यजमानों एवं सभी ब्राह्मणों को भोज कराया। श्रीहरि के भक्तिमय संकीर्तन पर हरिबोल सेवा समिति की सदस्याओं ने नृत्य कर भक्ति के रंग बिखेरे। संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि समिति की ओर से सामूहिक एकादशी उद्यापन कार्यक्रम पिछले दस वर्ष से निरंतर किया जा रहा है। उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश से 80 जोड़े शामिल हुए।
प्रारंभ में कथा के उपरान्त विधि विधान के साथ गद्दी व कलश पूजन किया गया। एकादशी के सभी 26 अध्यायों का वर्णन करते हुए सभी कथाओं का महत्व बताया। आयोजन की व्यवस्थाएं रामगोपाल ने सम्भाली। इस अवसर पर अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, संरक्षक डौली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश पंजवानी, दीपक अग्रवाल, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026