आगरा:- थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के पीलाखार की पुलिया पर भाजपा के दो गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। नौबत मारपीट की आ गई। इसमें एक गुट के तीन युवक और दूसरे गुट का एक युवक घायल हो गए। घटना 14 दिसम्बर 2024 को भाजपा के पदाधिकारी एक दूसरे पर टिप्पणी करने लगे। सचिन भदौरिया और पिंटू गुप्ता में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर मारपीट शुरू हो गई थी।
शनिवार देर 9 बजे करीब दीपू सेंगर पीलाखर स्थित ट्रांसपोर्ट पर साथियों के बैठा हुआ था। उसके सामने सचिन भदौरिया की ट्रांसपोर्ट हैं। उसकी दुकान पर भी 10- 15 लड़के थे। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दीपू सेंगर, पिंटू गुप्ता, नागेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा के दो गुट आपस में भीड़ गए। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल पंचानंद के भाई कौशल सिंह के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
- राम मंदिर दान घोटाला: करणी सेना प्रमुख अम्मू का योगी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- ‘आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कब चलेगा?’ - June 17, 2026
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026
- Agra News: महिला से बैग लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 72 घंटे के भीतर पुलिस ने जेवर और नकदी बरामद की - June 16, 2026