नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के चुनाव में आप की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों से अरविंद केजरीवाल का घमंड और अहंकार चूर-चूर हो गया है।
सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि घमंड और अहंकार किसी का भी हो, ज्यादा समय तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड टूटा था। इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने भी केजरीवाल का घमंड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी आप की राज्यसभा सदस्य हूं। मैं चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल ठंडे दिमाग से पार्टी की हार पर मंथन करें, लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि वे इस समय ऐसा नहीं कर रहे होंगे। वे इस समय गुस्से में भरे होंगे। मैंने उनका गुस्सा देखा है। गुस्से में वे चीजें तोड़ते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं।
राज्यसभा सदस्य स्वाति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अहंकारी न होते तो क्या मुझे अपने आवास पर ही पिटवाते। जिस गुंडे ने मुझे पीटा, क्या उसे पंजाब में जेड प्लस सुरक्षा दिलवाते। स्वाति ने कहा कि मुझे पिटवाया गया और इसके बाद आप के जिन-जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन किया, वे सब के सब इस चुनाव में हार गए हैं। जनता ने उन्हें दंड दे दिया है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति में प्रवेश करते समय बहुत बड़ा सपना बेचा था, जो आज टूट चुका है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। मैंने भी 18 साल पसीना बहाया था। लाखों लोगं ने पसीना बहाया है इस पार्टी के लिए। इसलिए नहीं कि कोविड काल में आप अपना शीशमहल बनाओ। दिल्ली की सड़कें जर्जर हों, नालियां उफन रहीं हों और आप जनता को उसके हाल पर छोड़ दो।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026