मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन का विरोध करती है। उनके दो महीने के ट्वीट देखिए। सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ का सिर्फ विरोध किया है। अब तक 11 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके है। शनिवार को उपराष्ट्रपति और 75 देशों के राजदूत भी आए। पूरी दुनिया महाकुंभ में आ रही है लेकिन यह सब देख कर उनको पीड़ा हो रही है, जब भी सनातन धर्म का मान बढ़ता है तो हर भारतीय का सीना चौड़ा होता है लेकिन समाजवादी पार्टी और उनके नेता को तकलीफ होती है।
मुख्यमंत्री योगी मिल्कीपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देश और दुनिया बड़े पवित्र मन से स्मरण करती हैं। मिल्कीपुर या अयोध्या के वासी 2014 और 2017 के पहले का अयोध्या और बाद का अयोध्या देखें। जमीन आसामान का फर्क है।
जैसा जनसैलाब यहां पर दिखाई दे रहा वैसा अब अयोध्या में भी दिख रहा है। अयोध्या में विकास हो रहा है लेकिन सपा को यह विकास पच नहीं रहा है। अयोध्या में हुए विकास का सपा विरोध करती है। अयोध्या के विकास को छोड़कर सपा को मुईद खान याद आ रहा हैं जिसने बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी थी। वो सनातन के विरोधी हैं। अयोध्या के विकास और महाकुंभ के आयोजन से उन्हें पीड़ा होती है।
उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का है। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद भू माफिया हैं। सब कुछ सुधार सकता हैं। कहावत है कि कुत्ते की पूंछ सीधी हो सकती है लेकिन व्यक्ति की प्रवृति कभी नहीं सुधर सकती है। सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। जब मेरी सरकार आई तो एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
मिल्कीपुर का विकास हो उसका विकल्प भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ही हैं। कल शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। घर घर जाइए। अयोध्या के विकास और सम्मान के लिए चंद्रभानु पासवान आवश्यक हैं। पहले मतदान फिर जलपान करें।
-साभार सहित
- महिला के भेष में फरारी काट रहा था दुष्कर्म आरोपी, धौलपुर पुलिस ने वृंदावन से दबोचा, 10 हजार का इनाम था घोषित - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025