आगरा। थाना चित्राहाट क्षेत्र स्थित कचोरा घाट के पुल से आज युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलवा रही है। घंटों बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला था।
यमुना में छलांग लगाने वाला युवक अनुज यादव है और उसकी उम्र 28 वर्ष है। आज सुबह यह युवक पल्सर बाइक से कचोरा घाट पर पहुचा। बाइक एक साइड में ख़ड़ी करने के बाद पुल से यमुना में कूद गया। युवक को यमुना में छलांग लगाते हुए कुछ लोगों ने देख लिय़ा। इन लोगों ने शोर मचाया और साथ ही पुलिस को सूचना दी।
कचोरा घाट पुल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर यमुना में सर्च अभियान शुरू करा दिया था। मौके पर पुलिस के अलावा आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।
थाना चित्राहाट के एसओ रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यमुना में कूदने वाले युवक की पहचान अनुज यादव पुत्र सर्वेश उम्र 28 वर्ष निवासी मुकुटपुरा, थाना चित्राहाट के रूप में हुई है। हम गोताखोरों को यमुना में उतारकर उसकी तलाश करा रहे हैं।
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026