आगरा। आगरा की शाही जामा मस्जिद के एक पदाधिकारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह हिंदू नेताओं पर आपत्तिजनक भाषा में बात कर रहा है, उनके लिए अश्लील शब्द बोल रहा है। ऑडियो में हिंदू नेताओं पर जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, उसे सुनकर उनमें काफी आक्रोश है।
पदाधिकारी पूर्व में भी जगदीशपुरा कांड से लेकर अन्य कई मामलों में सुर्खियों में छाया रहा है। भाजपा के एक विधायक और उनके बेटों से उसकी नजदीकियां भी सुर्खियों में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर शनिवार से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह 35 सेकंड का है। ऑडियो जामा मस्जिद के पदाधिकारी का बताया जा रहा है। इसमें हिंदू नेताओं और उनकी बहन बेटियों के लिए काफी अश्लील भाषा में आपत्तिजनक बात की जा रही है। ऑडियो को सुनने के बाद हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द है कि पदाधिकारी की सोच इतनी गंदी हो सकती है। यह सोचा नहीं था।
लोग यह भी बोल रहे हैं इससे ज्यादा गंदी सोच का व्यक्ति नहीं देखा। इस पर तो कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों के द्वारा उन भाजपा विधायक को भी कोसा जा रहा है जिसका यह करीबी माना जाता है। पदाधिकारी पूर्व में भी कई मामलों में सुर्खियों में रहा है। जगदीशपुरा में जमीन कांड मामले में उन्हें भी थाने में कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उनकी सांसें में फूल गई थी।
- आगरा: ‘ताजमहल से ताजगंज तक’ विरासत की उड़ान, यूनेस्को के दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आगाज - May 31, 2026
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ताज प्रेस क्लब में बोले केंद्रीय मंत्री बघेल, ‘पत्रकारिता की साख बचाना बड़ी जिम्मेदारी’ - May 31, 2026
- टिफनी ट्रंप ने कहा ‘वाह ताज’: पति संग आगरा पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, ताजमहल के दीदार कर हुईं मंत्रमुग्ध - May 31, 2026