आगरा। दयालबाग में गणतंत्र दिवस का जश्न बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत परह्यूमन योजना के बच्चों ने सुबह खेतों पर कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत में ही देशभक्ति से ओतप्रोत आत्मरक्षा प्रदर्शन किया। तिरंगे के सामने अपनी उमंग और जोश के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं।
भण्डारा ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राधास्वामी सतसंग सभा के अध्यक्ष श्री गुर स्वरुप सूद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हुजूर प्रेम सरन सतसंगी साहब और रानी साहिबा के भण्डारा ग्राउंड पधारने पर एसएफजी और आरएएफ के वालंटियरों ने संयुक्त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।
राष्ट्रगान के बाद, दयालबाग झंडा गान “सुनो भाई एक गान हमारा…, प्रेम विद्यालय और आरईआई के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इंटरमीडिएट के छात्रों ने योगा पर अद्भुत प्रस्तुति दी। डीईआई, पीवी, प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा संतों वीरों की जननी, संस्कृति हो जिनकी महान… पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। डीईआई नर्सरी-कम-प्ले सेंटर द्वारा पंजाबी फोक डांस की अद्भुत प्रस्तुति दी गई। डीईआई स्कूल ऒफ आर्ट एण्ड कल्चर के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। डीईआई स्कूल ऒफ लैंग्वेज के छात्रों ने “एक्शन सांग इन इंडिया पर मनभावन प्रस्तुति दी।
राधास्वामी सतसंग आश्रम नगर स्कूल और डेयरी बाग प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। प्रेम विद्यालय गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने अतुल्य भारत विषय पर इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक के साथ विस्मित करने वाली प्रस्तुति दी। रैपिड एक्शन फोर्स की महिला प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा और अपनी शक्ति, साहस और कुशलता का प्रदर्शन किया। बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के बाद हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब और रानी साहिबा के निज आवास कोठी प्रेम नगर पधारने के बाद फिर से संत परह्यूमन योजना के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शानदार कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति दी।
गणतंत्र दिवस समारोह के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देश एवं विदेश की पांच सौ से अधिक ब्रांचों में किया गया। लाखों सतसंगी गणतंत्र दिवस समारोह से ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े रहे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026