आगरा। मंगलवार को तड़के तीन बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली थाना क्षेत्र में एक लग्जरी बस में दूसरी यात्री बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि यह दुर्घटना थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 160 के पास हुई। सवारियों से भरी वोल्वो बस में पीछे से आ रही दूसरी बस ने टक्कर मारी। तड़के तीन बजे हुए इस हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची खंदौली पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को बसों से निकालकर अस्पतालों में भेजा गया। घायलों को पहले खंदौली और एत्मादपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें होने पर उन्हें आगरा के लिए रैफर कर दिया गया।
हादसा मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे हुआ। दिल्ली से बनारस जा रही वोल्वो बस में पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बसें क्षत्रिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने गंभीर घायलों को इमरजेंसी भेजा जबकि घायलों की ज्यादा संख्या देख कुछ को नजदीकी खंदौली और एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जिनमें कुछ की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा इमरजेंसी में रैफर कर दिया गया।
एत्मादपुर सीएचसी पर पहुंचे घायलों में 27 वर्षीय दिल्ली निवासी माधुरी पत्नी सुनील कुमार, 19 वर्षीय मयंक मेहता पुत्र नरेंद्रजीत निवासी भुवनेश्वर, नगीना पत्नी पप्पू निवासी हरदोई, स्वास्तिक पुत्र मनोज कुमार निवासी भुवनेश्वर, पप्पू पुत्र मुदित निवासी कन्नौज, काजल पुत्री अजय कुमार निवासी संतनगर दिल्ली, निशा पुत्री पप्पू व मजूम पुत्र पप्पू निवासी हरदोई हैं। जयमंती पत्नी सत्य प्रकाश व सुनीता पत्नी निपेंद्र निवासी इटावा, कृष पुत्र रमेश निवासी पंजाब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसएन इमरजेंसी भेज दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि सभी घायल मरीजों को स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट इत्यादि की मदद से उपचार कराया गया।
चिकित्सकों ने दिखाई तत्परता
यमुना एक्सप्रेस के पर सड़क हादसे की सूचना पर सीएचसी प्रभारी के एक मैसेज पर एंबुलेंस चालक एक्टिव हो गए। घायल सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर लेकर आए। चिकित्सकों में डॊ. अमित अग्रवाल के अलावा शैलेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट राकेश बघेल, वार्ड आया अंजना, वार्ड बॉय मानसिंह, स्टाफ नर्स प्रीति इत्यादि ने घायलों को तत्परता से उपचार दिया।
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026